सेशेल्स ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, मिला 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' अवॉर्ड

PM Modi In Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास (Sustainable Development) और ग्रीन विजन को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया है.

Seychelles confers highest honor on PM Modi receives Guardian of the Blue Horizon award
Image Source: Social Media

PM Modi In Seychelles: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास (Sustainable Development) और ग्रीन विजन को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया गया है. यह सम्मान दुनिया में पर्यावरण और टिकाऊ विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों की पहचान माना जा रहा है.

PM मोदी ने क्या कहा?

सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और सेशेल्स के रिश्तों पर बात की. उन्होंने कहा कि भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक विकास भी हो. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित है और भारत सभी देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है.

पर्यावरण के क्षेत्र में मिल चुके हैं कई सम्मान

यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में सम्मान मिला हो. इसी साल मई 2026 में फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) ने उन्हें 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित किया था. यह सम्मान खाद्य सुरक्षा मजबूत करने, खेती में सुधार और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था.

पहले भी मिल चुके हैं बड़े अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को 'सियोल पीस प्राइज' से सम्मानित किया गया था. इसी साल उन्हें संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से प्रतिष्ठित 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड भी मिला था.

तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वहां पहुंचने पर उन्हें स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया. इस यात्रा का मकसद भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों को और मजबूत करना है. दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी है.

ये भी पढें- Ketan Murder Case: सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस; डमी के साथ रीक्रिएट किया गया पूरा मर्डर सीन