FIFA World Cup Final: गोल्डन बूट की रेस में मेसी को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी निकला आगे

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को बड़ा झटका लगा है. फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे अब गोल्डन बूट की रेस में उनसे आगे निकल गए हैं.

setback Messi ahead of the FIFA World Cup final Mbappé pulls ahead in the race for the Golden Boot
Image Source: Social Media

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को बड़ा झटका लगा है. फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे अब गोल्डन बूट की रेस में उनसे आगे निकल गए हैं. हालांकि मेसी के पास अभी भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर यह अवॉर्ड जीतने का मौका है, लेकिन अब यह पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है.

एम्बाप्पे ने तीसरे स्थान के मुकाबले में रचा इतिहास

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में फ्रांस का सामना इंग्लैंड से हुआ. इस मैच में फ्रांस को 6-4 से हार मिली, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करके नया रिकॉर्ड बना दिया. इन दो गोलों के साथ एम्बाप्पे के इस वर्ल्ड कप में 10 गोल हो गए और वह गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए.

मेसी दूसरे स्थान पर पहुंचे

सेमीफाइनल तक मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे थे, लेकिन अब वह 8 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं, लेकिन अब गोल्डन बूट जीतने की राह उनके लिए कठिन हो गई है.

गोल्डन बूट जीतने के लिए क्या करना होगा?

अब मेसी के पास सिर्फ फाइनल मुकाबला बचा है. अगर उन्हें गोल्डन बूट जीतना है, तो स्पेन के खिलाफ फाइनल में कम से कम तीन गोल करने होंगे. अगर वह दो गोल करते हैं, तो उनकी और एम्बाप्पे की गोल संख्या बराबर हो जाएगी. ऐसी स्थिति में फैसला असिस्ट के आधार पर होगा. फिलहाल मेसी और एम्बाप्पे, दोनों के नाम 4-4 असिस्ट दर्ज हैं.

मेसी के लिए आखिरी मौका

यह लियोनेल मेसी का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप माना जा रहा है. ऐसे में फाइनल मुकाबला उनके लिए बेहद खास होगा. अगर मेसी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वह न सिर्फ अर्जेंटीना को खिताब दिला सकते हैं, बल्कि गोल्डन बूट जीतने की दौड़ में भी वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: गोल्डन बूट से गोल्डन बॉल तक, किस अवॉर्ड की रेस में कौन आगे? जानिए पूरी लिस्ट