FIFA World Cup Final: गोल्डन बूट से गोल्डन बॉल तक, किस अवॉर्ड की रेस में कौन आगे? जानिए पूरी लिस्ट

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच चुका है. रविवार रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब सभी की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हैं.

FIFA World Cup 2026 Final Golden Boot Golden Ball award Check out the full list
Image Source: Social Media

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच चुका है. रविवार रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब सभी की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी हैं.

एक तरफ लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने 39 साल की उम्र में भी शानदार खेल दिखाकर सबको प्रभावित किया है. वहीं दूसरी ओर स्पेन के 19 वर्षीय स्टार लामिन यमाल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फाइनल के साथ-साथ अब यह भी चर्चा का विषय है कि इस बार गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल, गोल्डन ग्लव और दूसरे बड़े अवॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम होंगे.

गोल्डन बूट की रेस में कौन आगे?

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाता है. फिलहाल इस रेस में सबसे आगे फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे हैं, जिन्होंने अब तक 10 गोल और 4 असिस्ट किए हैं. दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी हैं. उनके नाम 8 गोल और 4 असिस्ट दर्ज हैं. 

अगर मेसी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हैं और गोलों की संख्या बढ़ाते हैं, तो वह भी इस अवॉर्ड की रेस में मजबूत दावेदार बन सकते हैं. इसके अलावा जूड बेलिंगहम (7 गोल), एर्लिंग हालैंड, उस्मान डेम्बेले और हैरी केन ने भी पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है.

अगर गोल बराबर हो जाएं तो क्या होगा?

अगर दो खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं, तो सबसे पहले असिस्ट की संख्या देखी जाती है. अगर असिस्ट भी बराबर हों, तो जिस खिलाड़ी ने कम मिनट खेलकर ज्यादा योगदान दिया होगा, उसे गोल्डन बूट दिया जाएगा.

FIFA World Cup के बड़े अवॉर्ड

  • गोल्डन बूट- सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को.
  • गोल्डन बॉल- पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को.
  • गोल्डन ग्लव- सबसे बेहतरीन गोलकीपर को.
  • बेस्ट यंग प्लेयर- सबसे शानदार युवा खिलाड़ी को.
  • फेयर प्ले अवॉर्ड- सबसे अनुशासित टीम को.
  • गोल ऑफ द टूर्नामेंट- टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गोल के लिए.

गोल ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार

इस अवॉर्ड के लिए छह खिलाड़ियों के गोल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इनमें किलियन एम्बाप्पे, एंड्रियास श्जेल्डरुप, जूड बेलिंगहम, जूलियन अल्वारेज़, पेड्रो पोरो और एंजो फर्नांडेज़ शामिल हैं.

फेयर प्ले अवॉर्ड किसे मिल सकता है?

फेयर प्ले अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अच्छा अनुशासन और खेल भावना दिखाई हो. इस बार स्पेन, फ्रांस और नॉर्वे को इस सम्मान का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

गोल्डन बॉल के सबसे बड़े दावेदार

गोल्डन बॉल पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दी जाती है. इस बार भी लियोनेल मेसी सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. अगर अर्जेंटीना फाइनल जीतती है और मेसी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके इस अवॉर्ड को जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. इसके अलावा किलियन एम्बाप्पे, रोड्री, मिकेल ओयारज़ाबल और माइकल ओलिस भी इस दौड़ में शामिल हैं.

गोल्डन ग्लव की रेस में कौन आगे?

गोल्डन ग्लव वर्ल्ड कप के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को दिया जाता है. इस बार स्पेन के उनाई साइमन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है. इसके अलावा जॉर्डन पिकफोर्ड, डियोगो कोस्टा, ग्रेगोर कोबेल, यासीन बोनू, ऑरलैंडो गिल, मोस्टफा शोबेर और वोजिन्हा भी शानदार प्रदर्शन की वजह से इस रेस में बने हुए हैं. अब फाइनल मुकाबले के बाद तय होगा कि इस बार FIFA World Cup 2026 के सबसे बड़े व्यक्तिगत अवॉर्ड किन खिलाड़ियों के नाम होंगे.

ये भी पढ़ें- भारत की इकोनॉमी पर नहीं होगा वैश्विक तनाव का असर! GDP ग्रोथ को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, देखें रिपोर्ट