SCO vs ITA: ICC टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. सोमवार को स्कॉटलैंड और इटली के बीच टुर्नामेंट का 7वां मैच खेला गया. इस मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 207 रन बनाए. जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
स्कॉटलैंड की जीत में सबसे अहम भूमिका ऑलराउंडर माइकल लीस्क ने निभाई. उन्होंने बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. जिसका फायदा उनके टीम को मिला. लीस्क ने नाबाद 22 रन बनाए और गेंदबाजी में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
A brilliant all-round display from Michael Leask fuels Scotland's clinical win over Italy 💪
— ICC (@ICC) February 9, 2026
He wins the @aramco POTM award 🎖️ pic.twitter.com/z37GcUOgjy
माइकल लीस्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड
माइकल लीस्क ने ना सिर्फ अपनी टीम को जीतवाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने इस मैच में अपने नाम रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि उन्होंने उस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है जिसमें कम से कम 20 रन बनाने वाले खिलाड़ी शामिल हैं. लीस्क ने 5 गेंदों में 22 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए. उनकी इस पारी का स्ट्राइक रेट 440 रहा, जो वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा है.
इससे पहले सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ के नाम था. साल 2007 में स्मिथ में 7 गेंदों में 29 रन बना डाले थे. अगर टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक की बात करें तो ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है. उन्होंने 2007 इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे.
अंक तालिका में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को पछाड़ा
इटली के खिलाफ जीत के बाद स्कॉटलैंड ने ग्रुप रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है. ग्रुप C की पॉइंट टेबल में स्कॉटलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. इस जीत के साथ उसने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. स्कॉटलैंड ने अब तक दो में से एक मैच जीता है. अगर उसके नेट रनरेट की बात करे तो वो भी इंग्लैंड से बेहतर है. हालांकि इंग्लैंड ने अभी सिर्फ एक ही मैच खेला है. अब स्कॉटलैंड का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा. इस मैच के बाद पॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- प्रभास की 'वाराणसी' में दिखेगी रामायण की झलक, शूट करने में राजामौली के छूटे पसीने; खुद किया खुलासा