SC Big Verdict: स्कूलों में प्रवेश पर पाबंदी को चुनौती! SC ने याचिका कर दी खारिज

Supreme Court Big Verdict: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है.

Bharat 24

Supreme Court Big Verdict: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. अदालत ने सरकार के संबंधित आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. इस फैसले के बाद दोनों राज्यों में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी.

राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लगाए गए थे. इन प्रतिबंधों के तहत स्कूल परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश के अलावा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और इंटरव्यू जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई थी. सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि सरकार का यह आदेश मनमाना है और इसमें अदालत के हस्तक्षेप की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- Nepal Flood: महाप्रलय के बीच बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा! भारत की मदद के लिए Nepal ने जताया आभार