भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिण गोवा के वास्को द गामा में स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) में देश के पहले स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक बल (ICG) में शामिल किया. इस पोत के शामिल होने से भारत की समुद्री क्षमताओं में एक नया अध्याय जुड़ गया है.