Samsung Galaxy S24 FE: अगर आप भी एक शानदार स्मार्टफोन की तलाश में हैं, लेकिन बजट में रहते हुए फ्लैगशिप जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो सैमसंग का Galaxy S24 FE आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया था जो दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन डिस्प्ले और एडवांस कैमरा चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. अब, इस स्मार्टफोन की कीमत में जबरदस्त कटौती की गई है और यह अब आप बेहद सस्ती कीमत पर हासिल कर सकते हैं.
Galaxy S24 FE की धमाकेदार डील
सैमसंग Galaxy S24 FE का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब Amazon India पर केवल ₹31,999 में उपलब्ध है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹59,999 था. यानी इस फोन पर लगभग ₹28,000 की बचत हो रही है. वहीं, अगर आप स्टोरेज की अधिकता चाहते हैं, तो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को ₹40,690 में खरीदा जा सकता है, जिसका असली दाम ₹69,999 था. यह शानदार ऑफर उन लोगों के लिए है जो सैमसंग के प्रीमियम अनुभव को कम कीमत में पाना चाहते हैं. इसके अलावा, यह फोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है – Graphite, Mint और Blue.
Galaxy S24 FE के बेहतरीन फीचर्स
Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है, जो Xclipse GPU के साथ मिलकर इसे और भी पावरफुल बनाता है. यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और सैमसंग ने इसके लिए 7 बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स का वादा किया है, जिससे इसका उपयोग लंबे समय तक किया जा सके. फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus Plus की प्रोटेक्शन के साथ आता है, यानी स्क्रीन पर किसी भी प्रकार का खरोंच या दाग नहीं पड़ेगा.
बेहतरीन कैमरा सेटअप
Galaxy S24 FE का कैमरा सेटअप भी काफ़ी दमदार है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस है, जिससे आप बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव ले सकते हैं. इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी है.
Flipkart पर iPhone 16 पर शानदार डिस्काउंट
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, अन्य स्मार्टफोन पर भी अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. Flipkart पर Apple iPhone 16 पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की असल कीमत ₹69,900 है, लेकिन अब आप इसे सिर्फ ₹62,999 में खरीद सकते हैं. इसके अलावा, बैंक ऑफर्स और आसान EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे फोन की कीमत और कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: कह दीजिए BYE- BYE! फेसबुक से जल्द गायब हो जाएगा लाइक बटन; जानें कब से होगा ये बदलाव