Samsung Galaxy M35 5G Launching Date Confirmed/नई दिल्ली : Samsung कंपनी जल्द ही बजट कीमत में एक शानदार स्मार्टफोन लाने की तैयारी में जुटी है. इसे आप सभी Galaxy M35 5G के नाम से जान सकते हैं. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट कन्फर्म कर दी है. आइए विस्तार से इसकी लॉन्चिंग डेट से लेकर कीमत की जानकारी जानते हैं.
Samsung Galaxy M35 5G Price In India:
लॉन्चिंग की अगर बात हो ही रही है तो सबसे पहले आपको इसकी तारीख के बारे में जानकारी देते हैं. इसी महीने 17 जुलाई को स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने वाला है. वहीं कंपनी इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एमेजॉन पर खरीदारी के लिए पेश करने वाली है. यानी इच्छुक ग्राहक इस प्लेटफॉर्म पर फोन को आसानी से खरीद सकते हैं.
कीमत की अगर बात की जाए तो जैसा की बताया कि शानदार खूबियों के साथ लॉन्च होने वाला यह डिवाइस एक बजट रेंज में पेश होने वाला है. लेकिन कीमत का खुलासा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फिलहाल नहीं किया गया है. इसे एमेजॉन प्राइम डे सेल पर लिस्ट कर दिया गया है.
Samsung Galaxy M35 5G Specifications in india
Samsung Galaxy M35 5G में एक 6.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले प्लस सूपर एमोलड इंफिनिटी ओ-डिस्प्ले मिलने वाला है. इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा. वहीं 100 नीट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस. वहीं Exynos 1380 प्रोसेसर इस हैंडसेट में मिलेगा.
स्टोरेज स्पेस की अगर बात की जाए तो डिवाइस में 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज स्पेस मिलेगी. वहीं तीन कलर ऑप्शन ब्लू, लाइट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में इसे खरीद सकते हैं. स्टोरेज स्पेस को आप सभी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से एक्सपैंड भी कर सकते हैं. वहीं एंड्रायड 14 पर आधारित होने वाला है.
कैमरा में भी डिवाइस है शानदार
डिवाइस कैमरा में काफी शानदार होने वाला है. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होने जा रहा यह डिवाइस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलने वाला है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की अगर बात की जाए तो 13 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा इस डिवाइस में मिलेगा. वहीं सुरक्षा के लिएहाज से भी डिवाइस शानदार होगा. साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर मिलेगा. साथ ही 6000 एमएएच की बैटरी पावर और 25 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
यह भी पढ़े: 10,990 रुपये की कीमत में घर ले आएं Google HP Chromebook, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील, जानें खूबियां