10,990 रुपये की कीमत में घर ले आएं Google HP Chromebook, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील, जानें खूबियां

अगर आप अपने ऑफिस या फिर स्कूल पर्पस के लिए एक लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं जिसकी कीमत कम हो तो आज हम आपके लिए एक शानदार लैपटॉप की जानकारी लाए हैं.

10,990 रुपये की कीमत में घर ले आएं Google HP Chromebook, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील, जानें खूबियां
फ्लिपकार्ट पर बजट कीमत में मिल रहा शानदार लैपटॉप- फोटोः गूगल

Deal on Google HP Chromebook (2024)/ नई दिल्ली: अगर आप अभी एक कम बजट वाला लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक शानदार जानकारी लेकर के आए हैं. दरअसल Google HP Chromebook (2024) पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. आप इसे 10 हजार रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

Google HP Chromebook (2024) price:

दरअसल इस सेल के जरिए एचपी के ऑफर मिल रहा है. आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए इस लैपटॉप की खरीदी कर सकते हैं. मात्र 10 हजार 990 रुपये की कीमत में इस लैपटॉप को सेल में बेचा जा रहा है. साथ ही इस कीमत पर भी डिस्काउंट पाने के लिए आपको इसकी खरीदारी बैंक कार्ड से करनी होगी. बैंक कार्ड से खरीदी करने वाले ग्राहक को मात्र 1500 का शानदार डिस्काउंट मिल सकता है.

HP Chromebook (2024) Specifications

अगर खूबियों की बात की जाए तो 11.6 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले की स्क्रीन मिलने वाली है. जिसका 1366x768 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिलने वाला है. इस लैपटॉप में 220 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है. MediaTek MT8183 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X रैम, और 32GB eMMC स्टोरेज से लैस होगा.

परफॉमेंस में बेहतर है यह लैपटॉप

क्रोम ओस पर बेस्ड यह लैपटॉ परफॉमेंस में भी काफी शानदार साबित होने वाला है. बता दें कि इस बेसिक लैपटॉप में कई सुविधा मिलने वाली है. जिसे आप अपनी रोजाना लाइफ में इस्तेमाल में ला सकते हैं. अगर आप एक ऐसा लैपटॉप खोज रहे है जिसे आप केवल स्कूल या फिर ऑफिस के पर्पस से देखना चाहते हैं, तो एचपी क्रोमबुक 2024 का ऑप्शन काफी बेस्ट साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: Imagine Me इस एक कमांड से Whatsapp का AI तैयार कर देगा आपकी तस्वीर, जल्द होगा लॉन्च