Samsung Galaxy F70e: अगर आप कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Samsung आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन लेकर आई है. Samsung Galaxy F70e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह नई Galaxy F70 series का पहला स्मार्टफोन है. इसे जल्द ही ग्राहकों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6000mAh की बैटरी से लैस है.
इसमें लेदर फिनिश रियर पैनल दिया गया है. साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. इसके पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा.
Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और बिक्री
भारत में Samsung Galaxy F70e 5G का 4GB रैम 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 12,999 रुपये में आएगा. वहीं 6GB रैम 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है. यह फोन 17 फरवरी दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा.
कलर ऑप्शन
Samsung Galaxy F70e 5G दो कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. LimeLight Green और Spotlight Blue. दोनों ही रंगों में यह फोन 17 फरवरी से Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और बैटरी
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पतले बेजल्स मिलते हैं. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मौजूद है. Galaxy F70e 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन और पूरी रात आराम से चल सकता है. फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर भूलकर भी किसी को न भेजें ऐसे मैसेज, नहीं तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे आप