WhatsApp पर भूलकर भी किसी को न भेजें ऐसे मैसेज, नहीं तो कानूनी पचड़े में फंस जाएंगे आप

Whatsapp Tips: आज की डेट में WhatsApp को करोड़ों लोग यूज करते हैं. किसी से मैसेज के जरिए बात करना हो या फिर कोई कंटेंटे (फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट) शेयर करना हो, हर काम WhatsApp के जरिए आसानी से हो जाता है.

Do not send such messages to anyone on WhatsApp tips tech news in hindi
Image Source: Freepik

Whatsapp Tips: आज की डेट में WhatsApp को करोड़ों लोग यूज करते हैं. किसी से मैसेज के जरिए बात करना हो या फिर कोई कंटेंटे (फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट) शेयर करना हो, हर काम WhatsApp के जरिए आसानी से हो जाता है. करोड़ों यूजर्स दिनभर WhatsApp पर चैटिंग, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के जरिए वाद-संवाद करते हैं. WhatsApp आज के समय में मोबाइल के अंदर मैंडेटरी ऐप की तरह हो गया है. स्मार्टफोन में कुछ हो चाहे ना हो, WhatsApp जरूर मिल जाएगा. हालांकि बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि इस ऐप को यूज करते समय कई जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होता है. कई बार यूजर्स जाने अनजाने में WhatsApp पर ऐसी गलती कर बैठते हैं, जो उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा देती हैं. अगर आप भी इसे यूज करते हैं तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ लेना चाहिए क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी सावधानियां बरतने की सलाह देने जा रहे हैं, जो WhatsApp यूजर्स को दिमाग में रखनी चाहिए. 

WhatsApp यूजर्स न भेजें ऐसे मैसेज

फेक न्यूज़ - सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी खबर जंगल में आग की तरह फैल जाती है. यूजर्स बिना किसी भी खबर, फोटो और वीडियो की सच्चाई जाने बगैर ही शेयर कर देते हैं. ऐसे में कई झूठी और भ्रामक खबरों के जरिए लोगों को गलती जानकारी पहुंचती है. आपको बता दें कि WhatsApp पर सबसे ज्यादा लीगल एक्शन फेक न्यूज़ फैलाने के मामलों में होते हैं. अगर आप किसी खबर को बिना वेरीफाई किए शेयर करते हैं तो ये साइबर क्राइम की श्रेणी में माना जा सकता है. 

धमकाना व गाली-गलौज करना - अगर Whatsapp पर किसी को अभद्र भाषा वाले या धमकी भरे मैसेज भेजते हैं तो मुश्किल हो सकती है. दरअसल WhatsApp पर गाली-गलौज करना तथा किसी को धमकाना भारतीय कानून के अनुसार क्राइम है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति WhatsApp चैट्स में किसी को गाली देता है, धमकाता है या डराने वाले मैसेज भेजता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. 

अश्लील कंटेंट - अगर कोई व्यक्ति Whatsapp पर किसी अन्य व्यक्ति को या किसी ग्रुप में अश्लील कंटेंट शेयर करता है तो इसे क्राइम माना जाएगा. नाबालिगों के मामले में ऐसा करने पर ठोस सजा का प्रावधान है. ऐसे में Whatsapp पर कुछ भी शेयर करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. 

नफरती मैसेज - Whatsapp पर कोई भी ऐसा मैसेज नहीं भेजना चाहिए, जिसमें किसी धर्म, जाति या वर्ग विशेष के बारे में नफरत फैलाने वाली बात लिखी हो. ऐसा कोई भी संदेश नहीं भेजना चाहिए, जिससे समाज में आक्रोश फैले. इस तरह के मैसेज आपको पुलिस की रडार में ला सकते हैं. 

लॉटरी व इनाम के फेक मैसेज - Whatsapp पर लॉटरी, इनाम, फ्री रिचार्ज या फर्जी इनवेस्टमेंट स्कीम से जुड़े मैसेज भेजना या प्रमोट करना भी क्राइम माना जा सकता है. अगर आपके मैसेज की वजह से कोई ठगी का शिकार होता है तो आप भी जांच के दायरे में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Instagram हो गया लॉक या फिर नहीं हो रहा लॉगिन? ऐसे मिनटों में समस्या हो जाएगी हल