Samsung का मिड-रेंज में बड़ा धमाका, जल्द लॉन्च होंगे Galaxy A57 और A37, फीचर्स लीक

Samsung Galaxy A57: सैमसंग अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है. Galaxy S26 सीरीज के बाद अब कंपनी Galaxy A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को लॉन्च करने की योजना बना रही है. 

Samsung big bang in mid-range Galaxy A57 and A37 will be launched soon features leaked
Image Source: Social Media

Samsung Galaxy A57: सैमसंग अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बार फिर बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है. Galaxy S26 सीरीज के बाद अब कंपनी Galaxy A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को लॉन्च करने की योजना बना रही है. 

हाल के दिनों में इन दोनों डिवाइसेज़ को कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी जानकारी सामने आई है. ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A56 और Galaxy A36 के अपग्रेड वर्जन माने जा रहे हैं.

गीकबेंच पर दिखी दमदार परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy A37 को Geekbench पर SM-A376B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है. इस डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1138 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3450 स्कोर हासिल किया है. इससे संकेत मिलता है कि यह फोन अपने पिछले वर्जन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगा. इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की संभावना है और इसे 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में पेश किया जा सकता है.

वहीं Galaxy A57 को SM-A57B मॉडल नंबर के साथ देखा गया है. इस स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर में 1385 और मल्टी-कोर में 4469 का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस को दर्शाता है. इसमें Exynos 1680 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है और यह 8GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है. दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित OneUI 8.5 पर काम करेंगे.

डिस्प्ले और डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Galaxy A37 और Galaxy A57 दोनों में AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा. लीक जानकारी के मुताबिक, दोनों फोन का डिजाइन लगभग एक जैसा होगा. इनके बैक पैनल पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद रहेगा.

डिस्प्ले में सेंटर पंच-होल डिजाइन देखने को मिलेगा, जिससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी अपने पिछले A सीरीज डिज़ाइन लैंग्वेज को ही आगे बढ़ाते हुए हल्के बदलाव कर सकती है.

कलर ऑप्शन और बिल्ड क्वालिटी

Galaxy A57 को चारकोल, नेवी, ग्रे, लिलैक और आइसी ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है. वहीं Galaxy A37 के लिए चारकोल, नेवी, ग्रे, ग्रीन, लैवेंडर और व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन सामने आए हैं. इन स्मार्टफोन्स में IP68 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहेंगे. यह फीचर मिड-रेंज सेगमेंट में इन्हें और मजबूत बनाता है.

बैटरी और चार्जिंग

दोनों फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देगी. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा.

कीमत और वेरिएंट

कीमत की बात करें तो Galaxy A37 की शुरुआती कीमत EUR 439 (करीब 47,100 रुपये) हो सकती है. यह 6GB RAM 128GB और 8GB RAM 256GB वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग EUR 539 (करीब 57,800 रुपये) तक जा सकती है.

वहीं Galaxy A57 की शुरुआती कीमत EUR 539 (लगभग 57,800 रुपये) रहने की उम्मीद है. यह फोन 8GB RAM 128GB और 8GB RAM 256GB वेरिएंट में आ सकता है. इसके टॉप मॉडल की कीमत EUR 609 (करीब 65,300 रुपये) तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें- राफेल के बाद भारत का अगला बड़ा दांव, S-400 की तैनाती से लेह-लद्दाख से तवांग तक सीमा होगी और मजबूत