Sambit Patra PC: Manufacturing Hub बनेगा भारत! BJP प्रवक्ता ने बताया Modi सरकार का Mega Vision

Sambit Patra PC: Manufacturing, Agriculture और Technology पर फोकस, भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और किसानों-युवाओं को आगे बढ़ाने का विजन

Bharat 24

Sambit Patra PC: भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाने से लेकर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को गति देने तक बीजेपी ने विकास की अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा है. एक कार्यक्रम में पार्टी की ओर से ‘सप्तधारा’ के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने की दिशा पर विस्तार से बात की गई.

मैन्युफैक्चरिंग को लेकर कहा गया कि भारत में रॉ प्रोडक्ट से लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तक पूरी वैल्यू चेन विकसित की जानी चाहिए. लक्ष्य ऐसा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां जीरो डिफेक्ट प्रोडक्ट बनाए जाएं और प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया जाए. इसके साथ ही देश में हाईली कॉम्पिटिटिव फैक्ट्रियां स्थापित करने और बेहतर गुणवत्ता वाले टिकाऊ उत्पाद तैयार करने की बात कही गई. भाषण में विदेशी उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि भारत में ऐसे प्रोडक्ट तैयार किए जाने चाहिए जो लंबे समय तक टिकें और जिनकी गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं को भरोसा हो.

ये भी पढ़ें- Meerut :‘वायरल रील से सस्पेंशन तक! महिला SI अनु ने LIVE आकर बताई पूरी कहानी