मेरठ की महिला दारोगा अनु कोलिस की सोशल मीडिया रील को लेकर विवाद बढ़ गया है. आपत्तिजनक बताई जा रही रील वायरल होने के बाद महिला SI को निलंबित कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन की बात सामने आई है और वीडियो की सत्यता की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है.