Samay Raina Dating: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा किसी विवाद की नहीं, बल्कि उनकी डेटिंग लाइफ की हो रही है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 में समय रैना और शैरन वर्मा के बीच नजर आई मजेदार बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा. दोनों की नोकझोंक और हंसी-मजाक के वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. अब खुद समय रैना ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
शैरन संग डेटिंग की खबरों पर समय का जवाब
सोशल मीडिया पर एक फैन ने समय रैना से सीधे सवाल कर लिया कि क्या वह शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं. समय ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और जवाब देते हुए लिखा, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है.” उनके इस जवाब से साफ है कि वह शैरन के साथ किसी रोमांटिक रिश्ते की खबरों को फिलहाल खारिज कर रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और मजाकिया अंदाज को ही फैंस ने डेटिंग की चर्चाओं से जोड़ दिया था.
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से चर्चा में आईं शैरन
शैरन वर्मा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. साल 2024 में शो में उनके मजेदार अंदाज और बेबाक जोक्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. बिहार से होने और खुद को ‘वीक इंडिपेंडेंट वुमन’ बताने वाले उनके जोक्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. अब दूसरे सीजन में शैरन बतौर गेस्ट पैनलिस्ट शो का हिस्सा बनीं, जहां समय रैना के साथ उनकी हंसी-मजाक और हाजिरजवाबी ने फिर से दर्शकों का ध्यान खींच लिया.
मेधा शंकर के साथ भी जुड़ चुका है नाम
शैरन वर्मा से पहले समय रैना का नाम फिल्म ‘12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है. मेधा हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में वरुण धवन, शैरन वर्मा और निशांत तंवर के साथ पैनलिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. शो के एक सेगमेंट में जब समय से उनके सबसे अच्छे दोस्त का नाम पूछा गया, तो उन्होंने बिना देर किए मेधा शंकर का नाम लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.
हालांकि मेधा शंकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर समय रैना ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं शैरन वर्मा के मामले में उन्होंने साफ कर दिया है कि दोनों को लेकर चल रही डेटिंग की खबरें महज इंटरनेट की अटकलें हैं.
ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, 34वें दिन 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' को चटाई धूल