Salman Khan Weight Loss: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से अपने बदले हुए लुक को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में उनका पहले से काफी दुबला दिखना फैंस के बीच चिंता का विषय बन गया था. कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. अब इन सभी अटकलों पर खुद सलमान खान ने विराम लगा दिया है. उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि उनका बदला हुआ लुक किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और फिटनेस पर फोकस का नतीजा है.
रियलिटी शो में किया बड़ा खुलासा
हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे. इस दौरान दोनों भाइयों के बीच फिटनेस और वजन घटाने को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई. बातचीत के दौरान सलमान ने पहले सोहेल से उनके बदले हुए लुक की तारीफ की. जवाब में सोहेल ने बताया कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर मेहनत करते हुए 12 किलो वजन कम किया है और अपनी सिक्स-पैक एब्स भी दिखाई.
सलमान ने बताया कितना वजन घटाया
सोहेल की बात सुनने के बाद सलमान खान ने भी अपनी फिटनेस जर्नी का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है. उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि पिछले कुछ महीनों में जो बदलाव उनके लुक में दिखाई दे रहा था, वह किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से नहीं, बल्कि उनकी नियमित एक्सरसाइज, डाइट और फिटनेस रूटीन का परिणाम है.
सोशल मीडिया पर चल रही थीं कई अटकलें
पिछले कुछ समय से सलमान खान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. खासतौर पर मुंबई में एक SRA कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान सामने आए वीडियो में उनका वजन पहले की तुलना में काफी कम नजर आया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. कुछ लोगों ने इसे स्वास्थ्य से जोड़कर देखा, जबकि कई फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे थे. अब सलमान के बयान के बाद इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.
क्या नई फिल्म के लिए कर रहे हैं तैयारी?
हालांकि सलमान खान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने 16 किलो वजन किस खास वजह से कम किया, लेकिन माना जा रहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म SVC63 की तैयारी में जुटे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी, जिसमें पहली बार उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएगी. फिल्म में कई बड़े एक्शन सीक्वेंस शामिल हैं, जिनके लिए सलमान ने अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया है.
ये भी पढ़ें- Theatre Release: 7 अगस्त को लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में