Mangal Milan Meeting: संसद के मानसून सत्र में जारी राजनीतिक टकराव के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक आयोजित की गई. संसद भवन में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और एनडीए के सांसद शामिल हुए. विपक्ष द्वारा विभिन्न मुद्दों पर लगातार किए जा रहे विरोध और सदन में बने गतिरोध के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. इसमें संसद की कार्यवाही, सरकार के विधायी एजेंडे और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, BJP President Nitin Nabin and other NDA leaders attend the National Democratic Alliance (NDA) Parliamentary Party Meeting, ‘Mangal Milan,’ at the G.M.C. Balayogi Auditorium, Parliament… pic.twitter.com/Y3KvJGp40n
— ANI (@ANI) August 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद सुनील तटकरे सहित एनडीए के कई सांसद बैठक में मौजूद रहे.
#WATCH | Delhi | BJP-led NDA Parliamentary Party meeting 'Mangal Milan' commences, in Parliament Library Building pic.twitter.com/c0rZgQa1ht
— ANI (@ANI) August 4, 2026
बैठक में तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए गुट द्वारा गठित नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया के सांसदों ने भी भाग लिया, जिससे एनडीए के राजनीतिक विस्तार की झलक देखने को मिली.
मानसून सत्र के गतिरोध पर हुई चर्चा
संसद के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, चढ़ावा चोरी और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. इन विषयों पर सदन के भीतर और बाहर लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है, जिससे संसदीय कार्यवाही कई बार प्रभावित हुई है.
इसी पृष्ठभूमि में आयोजित मंगल मिलन बैठक में एनडीए नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की और यह तय किया कि विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेगी.
मनोज तिवारी ने बताई बैठक की रणनीति
बैठक के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि मंगल मिलन कार्यक्रम में देशभर में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है और चर्चा नहीं होने दे रहा, लेकिन सरकार अपने जरूरी विधेयकों को पारित कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सांसदों से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विपक्ष के शोर-शराबे के कारण सदन से दूरी बनाने की बजाय सभी सदस्य लगातार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें. सरकार का मानना है कि संसद में मौजूद रहकर विधायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
#WATCH दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज के मंगल मिलन कार्यक्रम में देश में हो रहे कई सारे मंगल कार्यों के बारे में बताया गया है। विपक्ष के लोग तो हंगामा कर रहे हैं, चर्चा नहीं होने दे रहे हैं मगर हमें जो बिल पास करवाना है, वो पास हो रहे हैं। हम सभी लोगों ने आज यह… pic.twitter.com/i8aygXALno
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
पीएम मोदी ने नहीं दिया संबोधन
करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को संबोधित नहीं किया. हालांकि उनके सामने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं.
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स और रोजगार से जुड़े विषयों पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसमें सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर जानकारी साझा की गई.
हर मंगलवार होती है एनडीए संसदीय दल की बैठक
संसद के प्रत्येक सत्र के दौरान एनडीए संसदीय दल की बैठक परंपरागत रूप से हर मंगलवार आयोजित होती है. इस बार इन बैठकों को 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है. 21 जुलाई को इस श्रृंखला की पहली बैठक हुई थी, जबकि मानसून सत्र के दौरान यह तीसरी बैठक रही.
ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, देखें कहां और कब तक रहेगी छुट्टी?