अभिषेक के कारण किस कंटेस्टेंट की जा सकती थी जान? वीकेंड के वार में सलमान खान ने लगाई लताड़

‘बिग बॉस 19’ के शनिवार के एपिसोड में माहौल उस वक्त गंभीर हो गया जब होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को उनकी हरकत के लिए जमकर फटकार लगाई. उन्होंने मृदुल को याद दिलाया कि उनके एक गैर-जिम्मेदार कदम से घर के अंदर बड़ा हादसा हो सकता था.

Salman Khan Scolded abhishek bajaj in weekend ka vaar
Image Source: Social Media

‘बिग बॉस 19’ के शनिवार के एपिसोड में माहौल उस वक्त गंभीर हो गया जब होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को उनकी हरकत के लिए जमकर फटकार लगाई. उन्होंने मृदुल को याद दिलाया कि उनके एक गैर-जिम्मेदार कदम से घर के अंदर बड़ा हादसा हो सकता था.

सलमान ने कहा कि जब मृदुल ने अशनूर कौर पर पानी फेंका, तब उनके हाथ में हेयर ड्रायर था — जो बेहद खतरनाक स्थिति थी. उन्होंने साफ कहा, “यह कोई मजाक की बात नहीं है. ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है.”


कैसे शुरू हुआ मृदुल-अशनूर का झगड़ा

घर में मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच तनातनी एक मज़ाकिया चैलेंज के दौरान शुरू हुई. गौरव खन्ना की एक टिप्पणी पर बात आगे बढ़ी कि वह घर में “बच्चों की टीम” संभाल रहे हैं. इसके बाद बातचीत खेल-खेल में बदल गई और अशनूर ने मृदुल को पूल में फेंक दिया. मृदुल ने इसका बदला लेने के लिए अशनूर पर पानी से भरी बाल्टी उड़ेल दी और उनका बिस्तर भी भिगो दिया. यही हरकत आगे चलकर बड़ी बहस की वजह बन गई.

सलमान खान ने दिखाई सख्ती

वीकेंड का वार में सलमान खान ने मृदुल को सख्त लहजे में समझाया, “आपने खुद अशनूर को उकसाया था कि वो आपको पूल में फेंके. फिर आप माइक उतारकर खुद तैयार हो गए. जब उन्होंने वैसा किया तो आपने बदला लेने की ठानी. लेकिन आप भूल गए कि उस वक्त उनके हाथ में हेयर ड्रायर था. यह लापरवाही नहीं, खतरनाक गलती है.” उन्होंने आगे कहा कि इस घटना की वजह से शो के माइक्स भी खराब हुए, जिससे प्रोडक्शन टीम को नुकसान झेलना पड़ा.

“यह हंसने की बात नहीं है” 

जब सलमान की बातों के दौरान कुछ कंटेस्टेंट  अभिषेक और अशनूर  मुस्कुरा रहे थे, तो सलमान ने उन्हें तुरंत रोक दिया. उन्होंने कहा, यह कोई मजाक नहीं है. अगर पानी हेयर ड्रायर में चला जाता, तो यहां जान जा सकती थी. आप सभी इस शो में हैं, इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. ऐसे काम दोबारा नहीं होने चाहिए.

यह भी पढ़ेंः ‘मिर्ज़ापुरः द फ़िल्म’ में नई हलचल, बबलू पंडित के रूप में नज़र आ सकते हैं जितेंद्र कुमार!