बिग बॉस 19 के इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी हंगामेदार और भावनात्मक मोड़ लेकर आया. जहां सलमान खान ने एक ओर कंटेस्टेंट्स की बॉडी शेमिंग और बेहूदा कमेंट्स पर सख्त रुख दिखाया, वहीं उन्होंने शहनाज़ गिल के भाई शहबाज बदेशा को भी जमकर लताड़ लगाई. वजह बनी – दिवंगत एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर खुद को उनसे जोड़ने की कोशिश.
दरअसल, बीते एपिसोड में शहबाज बदेशा ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस अब उनके साथ हैं. यह बात सुनकर सोशल मीडिया पर तो हलचल मच ही गई थी, लेकिन जब बात सलमान खान तक पहुंची, तो उन्होंने शो में ही शहबाज को कड़े शब्दों में समझा दिया सलमान ने कहा,कि शहबाज, आप बड़े कॉन्फिडेंट होकर बोलते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आपको सपोर्ट करेंगे. मैं आपको बता दूं कि सिद्धार्थ ने जो भी किया, वो अपने दम पर किया. उसने किसी का नाम लेकर शो नहीं जीता. आपका गेम उनके गेम के 1% के बराबर भी नहीं है.” सलमान की यह बात सुनकर शहबाज एक पल को चुप रह गए और फिर माफी मांगते हुए बोले कि “मैं सिर्फ ये कहना चाहता था कि उनके फैंस मुझसे मिलते रहते हैं और बात करते हैं.”
सलमान का तीखा सवाल: “अगर सिद्धार्थ होते, क्या वो आपको सपोर्ट करते?”
सलमान खान ने आगे सवाल उठाया कि अगर सिद्धार्थ शुक्ला आज होते तो क्या वो शहबाज के गेम को देखकर उनका साथ देते? सलमान ने कहा, आपको लगता है कि जो गेम आप खेल रहे हैं, उसे देखकर सिद्धार्थ आपको सपोर्ट करते? आपको लगता है कि उनके फैंस उस गेम को देखकर खुश होंगे? सलमान की यह बात सुनकर शो के सेट पर सन्नाटा छा गया. उन्होंने शहबाज को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने ह्यूमर और एनर्जी का सही इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन इस तरह किसी के नाम का सहारा लेकर नहीं.
अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग पर भी कार्रवाई
वीकेंड का वार में सिर्फ शहबाज ही नहीं, बल्कि तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद को भी सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई. वजह थी, अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग. सलमान ने कहा कि इस शो में एंटरटेनमेंट जरूरी है, लेकिन दूसरों की इज़्ज़त पर वार करना नहीं.
सिद्धार्थ शुक्ला का नाम क्यों संवेदनशील मुद्दा है
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के इतिहास में सबसे पॉपुलर विजेताओं में से एक रहे हैं. उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी. साल 2021 में उनके निधन के बाद से ही उनके फैंस का उनसे जुड़ा हर नाम बेहद भावनात्मक हो जाता है. ऐसे में शहबाज का यह बयान फैंस को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “सिद्धार्थ की इमोशनल लेगेसी” के साथ खिलवाड़ बताया.
सलमान ने दी आखिरी सलाह
शो के अंत में सलमान ने शहबाज को शांत लहजे में समझाया कि उनका व्यक्तित्व फनी और लाइट है, और यही उनकी ताकत है. उन्होंने कहा,आपमें सेंस ऑफ ह्यूमर है, आप फनी हो, लेकिन उसे सही दिशा में इस्तेमाल करो. दूसरों का नाम लेकर या तुलना करके नहीं.
यह भी पढ़ें: 'मुझे मेरे पैसे दीजिए', KBC में अमिताभ बच्चन से कौन से पैसे मांगने लगे दिलजीत दोसांझ?