'ईथा' से क्लैश पर सलमान को हुआ अफसोस, बोले- पहले पता होता तो तारीख बदल देता

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस दिन सलमान की फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' से होगा. अब सलमान खान ने इस क्लैश पर खुलकर बात की है.

salman-khan-reacts-shraddha-kapoor-itha-clash-shah-rukh-king
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस दिन सलमान की फिल्म का मुकाबला श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' से होगा. अब सलमान खान ने इस क्लैश पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से इस बात की जानकारी नहीं थी कि श्रद्धा की फिल्म भी इसी दिन रिलीज हो रही है. इतना ही नहीं, सलमान ने श्रद्धा को फोन करके उनसे माफी भी मांगी थी.

श्रद्धा कपूर की फिल्म से क्लैश पर क्या बोले सलमान?

सलमान खान ने बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने 'मातृभूमि' की रिलीज डेट 4 दिसंबर घोषित की थी, तब उन्हें श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के उसी दिन रिलीज होने की जानकारी नहीं थी. इस बात का पता चलने पर उन्हें काफी बुरा लगा. सलमान ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है, तो वह अपनी फिल्म उस दिन रिलीज नहीं करते. उन्होंने बताया कि इस मामले में श्रद्धा कपूर को फोन करके अपनी बात रखी और उनसे माफी भी मांगी.

श्रद्धा ने दिया बड़े दिल वाला जवाब

सलमान के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने उनकी बात को काफी सकारात्मक तरीके से लिया. एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि दोनों फिल्मों के रिलीज होने के लिए पर्याप्त जगह है. श्रद्धा के इस जवाब से सलमान काफी खुश हुए. इतना ही नहीं, सलमान ने दर्शकों से श्रद्धा की फिल्म 'ईथा' देखने की अपील भी की. इससे पहले वह सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी टीम को शुभकामनाएं दे चुके हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के आमने-सामने आने के बावजूद सलमान ने श्रद्धा की फिल्म को अपना समर्थन दिया है.

शाहरुख खान की 'किंग' से क्यों नहीं भिड़ेंगे सलमान?

इसी बातचीत में सलमान खान ने दिसंबर से लेकर मार्च तक फिल्मों की व्यस्त रिलीज विंडो पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह एवेंजर्स: डूम्सडे और ड्यून जैसी बड़ी फिल्मों के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार हैं, लेकिन शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म 'किंग' से टकराना नहीं चाहते. सलमान ने साफ कहा कि वह शाहरुख और सुहाना की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे. उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के साथ भी क्लैश से बचने की बात कही. उनके मुताबिक, 26 जनवरी के आसपास भी वह भंसाली की फिल्म से मुकाबला नहीं करना चाहते थे.

दिसंबर से मार्च तक बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की भीड़

सलमान खान ने बताया कि आने वाले महीनों में फिल्मों की रिलीज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. ऐसे में किसी फिल्म की रिलीज डेट तय करना आसान नहीं है. सलमान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के लिए ऐसी तारीख चुनना चाहते थे, जहां दूसरी बड़ी फिल्मों से टकराव कम हो. हालांकि, श्रद्धा कपूर की 'ईथा' के साथ क्लैश की जानकारी उन्हें बाद में मिली. अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

यह भी पढ़ें: KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, पिता करते हैं मजदूरी; अब 7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें