Hum Hindustani Teaser: भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत, विविधता और लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है. देश को आज जिस मुकाम तक पहुंचाने में अनगिनत लोगों का योगदान रहा है, उनमें कई ऐसे चेहरे भी हैं जिनकी कहानियां अक्सर सामने नहीं आ पातीं. इन्हीं गुमनाम नायकों की प्रेरणादायक गाथा को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश में अभिनेता सैफ अली खान एक नई फिल्म के साथ लौट रहे हैं.
सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ का पहला लुक नेटफ्लिक्स पर जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक गांधी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. दोनों कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
Saif Ali Khan, Pratik Gandhi collaborate for periodic drama 'Hum Hindustani' to recall India's first election, first look out
— ANI Digital (@ani_digital) February 3, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/6FRX0iwZRe#SaifAliKhan #HumHindustani #PratikGandhi #Netflixslate pic.twitter.com/aatWR3VuPS
आज़ादी के बाद हुए पहले चुनाव की पृष्ठभूमि
यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत में आज़ादी के बाद कराए गए पहले आम चुनावों के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म का कथानक साल 1950 के दौर में सेट है, जब देश अपने लोकतांत्रिक ढांचे को आकार दे रहा था. विषय जितना अलग है, उतनी ही दिलचस्प इसकी कास्टिंग भी है. सैफ और प्रतीक के अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल, मिमी चक्रवर्ती और श्रद्धा डांगर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है फिल्म
‘हम हिंदुस्तानी’ का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘रईस’ और ‘लम्हा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी हैं. टीम का मानना है कि यह फिल्म न सिर्फ इतिहास के एक अहम अध्याय को सामने लाएगी, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद रखने वाले लोगों के संघर्ष और योगदान को भी दर्शकों तक पहुंचाएगी.
सैफ की एक और फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
इस साल सैफ अली खान की एक और फिल्म ‘कर्तव्य’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा जैसे कलाकार दिखाई देंगे. एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स के साथ सैफ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को अलग-अलग तरह की कहानियां पेश करने की तैयारी में नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ड्रैगन की एंट्री, अरब सागर में दिखा चीन का ये जहाज; USS लिंकन पर खतरा!