मध्य प्रदेश के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक स्कूल बस ड्राइवर के घर पुलिस हथियार की तलाश में पहुंची थी, लेकिन तलाशी के दौरान अलमारी से नोटों से भरे बैग बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक, बड़ी मात्रा में ₹500 के नोट मिले, जिनकी गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी और करीब 3 घंटे तक नोटों की गिनती चली.