मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का आया रिएक्शन, इस दिन सामने आएगी पहली झलक

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें आखिरी बार एनिमल में देखा गया था, जो बड़ी हिट रही थी. अब उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Ranbir kapoor reaction regarding the much awaited film Ramayana first glimpse revealed on April 2
Image Source: Social Media

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें आखिरी बार एनिमल में देखा गया था, जो बड़ी हिट रही थी. अब उनकी नई फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने इस रोल को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भगवान राम सदियों से लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं. वह हमें सिखाते हैं कि मुश्किल समय में भी हिम्मत और धैर्य बनाए रखना चाहिए. रणबीर ने कहा कि राम दया, साहस, सच्चाई और माफी के प्रतीक हैं. उन्हें “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है, यानी एक आदर्श इंसान.

लॉस एंजिल्स में दिखाया गया टीजर

फिल्म का टीजर 2 अप्रैल को भारत में रिलीज होने वाला है. इससे पहले 31 मार्च को लॉस एंजिल्स में एक खास इवेंट में इसकी झलक दिखाई गई. इस मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे.

टीजर की लंबाई और सर्टिफिकेट

फिल्म के टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी मिल गई है. टीजर की लंबाई 2 मिनट 38 सेकंड है और इसे ‘U’ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं. इसका पहला लुक मुंबई में एक बड़े इवेंट में रिलीज किया जाएगा.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी. वहीं यश, रवि दुबे और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, इसलिए फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें- नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का क्रेज, 13वें दिन 900 करोड़ी क्लब में एंट्री पक्की! जानें अबतक का कलेक्शन