Putin India Trip: चार साल बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं. 4 से 5 दिसंबर तक चलने वाली इस राजकीय यात्रा में पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे और भारत-रूस एनुअल समिट में हिस्सा लेंगे. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की दिशा में कई अहम फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है.
आइए देखते हैं कि पुतिन की यात्रा के दौरान किन क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं या समझौते हो सकते हैं.
1. S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पर नई डील
भारत पहले ही 2018 में पांच S-400 यूनिट खरीदने का समझौता कर चुका है, जिनमें से तीन यूनिट मिल चुकी हैं और दो अभी बाकी हैं. हर स्क्वाड्रन में दो बैटरियां होती हैं, जिनमें छह लॉन्चर, कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम, सर्विलांस और एंगेजमेंट राडार शामिल हैं. हर बैटरी में 128 मिसाइलें रखी जा सकती हैं. पाकिस्तान और चीन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए भारत इस डील को प्राथमिकता दे सकता है और नए ऑर्डर पर चर्चा हो सकती है.
2. रूसी तेल पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट
अमेरिकी टैरिफ के दबाव में भारत ने कुछ समय के लिए रूसी तेल की खरीद कम की थी. अब रूस नए डिस्काउंट ऑफर के साथ सामने आया है. बैठक में लंबी अवधि के ऊर्जा एग्रीमेंट पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा LNG, कोयला और गैस पाइपलाइन सहयोग पर भी बातचीत संभव है.
3. व्यापार संतुलन सुधारने के लिए पैकेज
4. डिफेंस को-प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर
5. न्यूक्लियर एनर्जी पर नई घोषणाएं
6. RT इंडिया चैनल की लॉन्चिंग
पुतिन अपनी यात्रा के दौरान RT India चैनल लॉन्च करेंगे. यह रूस की सरकारी मीडिया कंपनी का भारतीय संस्करण होगा, जो दोनों देशों के मीडिया सहयोग में नई दिशा दे सकता है.
7. 25 साल की साझेदारी पर विजन डॉक्यूमेंट
यह भी पढे़ं- अपने कर्मचारियों को फ्री में लंदन की सैर करा रही ये कंपनी, लोगों ने कहा- पैसा बाद में आता है, दिल बड़ा होना चाहिए