Russia Plane Crash: रूस के केमेरोवो में बड़ा विमान हादसा, AN-12 के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा, 17 लोगों की मौत की आशंका

Russia Plane Crash: रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. रूस समर्थक सोशल मीडिया चैनलों ने इसे सैन्य परिवहन विमान AN-12 बताते हुए 17 क्रू सदस्यों की मौत की आशंका जताई है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

russia-kemerovo-plane-crash-an12-crew-death-reports-emergency
Image Source: Social Media

Russia Plane Crash: रूस के केमेरोवो क्षेत्र में एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह हादसा यागुनोवो गांव के पास हुआ, जिसकी जानकारी क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने दी. घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं को मौके पर रवाना किया गया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

गवर्नर ने दी विमान हादसे की जानकारी

केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने बताया कि विमान हादसा यागुनोवो गांव के नजदीक हुआ. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं राहत और जरूरी कार्रवाई में जुटी हैं. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं.

केमेरोवो के ऊपर से गुजर रहा था विमान

गवर्नर के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान केमेरोवो क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था. वह किसी स्थानीय पड़ाव के लिए वहां नहीं पहुंचा था, बल्कि उस क्षेत्र से होकर आगे जा रहा था. फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सैन्य परिवहन विमान AN-12 होने का दावा

रूस समर्थक सोशल मीडिया चैनलों ने दावा किया है कि हादसे का शिकार सैन्य परिवहन विमान एएन-12 हुआ है. इन चैनलों के मुताबिक, विमान में 17 क्रू सदस्य सवार थे. हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

17 लोगों की मौत की आशंका

सोशल मीडिया पर किए गए दावों में विमान में सवार सभी 17 क्रू सदस्यों की मौत होने की आशंका जताई गई है. लेकिन गवर्नर इल्या सेरेद्युक या संबंधित अधिकारियों ने न तो विमान के मॉडल की पुष्टि की है और न ही उसमें सवार लोगों की संख्या और हताहतों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी है. ऐसे में हादसे में 17 लोगों की मौत की खबर को फिलहाल अपुष्ट दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी जवानों के लिए जहन्नुम बना बलोचिस्तान! ड्रोन हमले का वीडियो किया जारी