पाकिस्तान के बलोचिस्तान में एक बार फिर सुरक्षा बलों पर हमले का मामला सामने आया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाने का दावा किया है. संगठन ने इस हमले का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है. BLA के मुताबिक, 14 नवंबर को मस्तुतंग जिले के कार्डगैप इलाके में किए गए इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर समेत छह जवान मारे गए. हालांकि, पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
मेजर उमर मिन्हास समेत 6 सैनिकों के मारे जाने का दावा
BLA की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 14 नवंबर को कार्डगैप इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर ड्रोन से हमला किया गया था. संगठन ने दावा किया कि इस हमले में 44 फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट के मेजर उमर मिन्हास और हवलदार अदनान समेत कुल छह सैनिक मारे गए.
BLA ने बताया कि इस कार्रवाई को उसके हवाई और ड्रोन यूनिट क्यूएएचआर ने अंजाम दिया. संगठन के दावे के अनुसार, हमले के लिए खुफिया विंग जेडआईआरएबी से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया गया था. जारी फुटेज में कथित तौर पर ड्रोन हमले के दृश्य दिखाई देते हैं. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
Reports claims by the Baloch Liberation Army (BLA) of FPV drone strikes carried out by its aerial unit QAHR against Pakistani military targets in Balochistan. According to the post, the group said its QAHR unit conducted an intelligence-based attack on 14 November 2026 in the Kurdgap area of Mastung district, striking a Pakistani army convoy of the 44 Frontier Force. The BLA claimed the strike killed Major Umar Minhas and Havildar Adnan, among others. It further stated that between 5 and 14 November its unit carried out a total of four such drone attacks across areas in Kalat and Mastung, resulting in six Pakistani soldiers killed and multiple others injured. The post notes that Pakistani military spokesman ISPR confirmed the deaths of the major and the havildar, while independent verification of the higher overall casualty figures claimed by the BLA was not available at the time of reporting. The attached video released by the BLA shows FPV drone footage of a desert highway with a line of vehicles, including trucks and a white pickup. The footage, overlaid with QAHR branding and drone telemetry, depicts the drone approaching and striking one of the vehicles, producing a visible explosion, fire, and smoke. Subsequent frames show the aftermath with the damaged vehicle and residual smoke. Pakistani military statements confirmed the 14 November drone attack in the Kardagap/Kurdgap area of Mastung and the deaths of Major Omer Minhas Nasir (from Chakwal) and Havildar Muhammad Adnan Khan (from Kotli Sattian). ISPR described the attack as having been carried out with armed quadcopters during ongoing security operations and attributed the action to groups it designates as FAH (Fitna al-Hindustan). The military did not endorse the BLA’s higher casualty claims and reported that clearance operations continued in the affected areas. The incident forms part of a series of drone and other attacks claimed by Baloch separatist groups against Pakistani security forces in Balochistan in early-to-mid November 2026, including separate claims involving vehicle-borne attacks and additional drone strikes in Mastung and neighboring districts. Casualty figures and responsibility remain disputed between the groups’ statements and official Pakistani accounts. #Balochistan Note: This post is strictly for information purposes. The account does not condone violence and militancy.
— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) November 17, 2026
नवंबर में चार ड्रोन हमलों का दावा
BLA ने अपने बयान में नवंबर के पहले पखवाड़े के दौरान कलात और मस्तुतंग जिलों में चार ड्रोन हमले करने की बात कही है. संगठन के मुताबिक, इन कार्रवाइयों की शुरुआत 5 नवंबर को कलात जिले के मांगोचार इलाके से हुई थी. BLA का दावा है कि इस हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हुई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे. इसके बाद 9 नवंबर को मस्तुतंग जिले के खद कोचा में एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया गया. संगठन ने इस हमले में एक सैनिक के मारे जाने का दावा किया.
वहीं, 11 नवंबर को इसी इलाके में एक और हमला किए जाने की बात कही गई. BLA के मुताबिक, इस कार्रवाई में दो सैनिक मारे गए थे. इसके बाद 14 नवंबर को कार्डगैप में सेना के काफिले पर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें छह सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है.
क्या है बलोचिस्तान का पूरा मामला?
बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र अलगाववादी संगठन है. यह संगठन लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है. पाकिस्तान सरकार इसे आतंकवादी संगठन मानती है.
बलोचिस्तान में अलगाववादी संगठनों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष कई वर्षों से जारी है. इस क्षेत्र में समय-समय पर सैन्य ठिकानों, सुरक्षा बलों और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों की खबरें सामने आती रही हैं.
फिलहाल मस्तुतंग में हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर पाकिस्तान की सेना या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में BLA की ओर से किए गए हताहतों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है. इस घटना ने एक बार फिर बलोचिस्तान में सुरक्षा हालात और संघर्ष में ड्रोन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका पर 'डर्टी बम' से हमला करेगा ईरान? निशाने पर ट्रंप के करीबी, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप