भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग सेवाओं को और अधिक तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. 4 अक्टूबर 2025 से देश में फास्ट चेक क्लियरेंस सिस्टम की शुरुआत होने जा रही है, जिससे चेक से भुगतान का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा. इस नई व्यवस्था के लागू होने से ग्राहकों को अब चेक क्लियर होने के लिए 1-2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उसी दिन भुगतान संभव हो सकेगा.
फिलहाल, बैंकों में चेक क्लियर होने में एक-दो दिन लग जाते हैं, खासकर यदि चेक दूसरे शहर या बैंक का हो। लेकिन नई प्रणाली के तहत Continuous Cheque Clearing की व्यवस्था लागू की जा रही है.अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा होने वाले चेकों की इमेज और डिटेल्स तुरंत स्कैन कर क्लियरिंग हाउस को भेज दी जाएंगी.क्लियरिंग हाउस को शाम 7 बजे तक चेक कंफर्म करना अनिवार्य होगा.यदि समय पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई, तो चेक स्वतः क्लियर माना जाएगा.
दो चरणों में होगा बदलाव
कहां से होगी शुरुआत?
RBI इस व्यवस्था को पहले दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में लागू करेगा, जहां क्लियरिंग ग्रिड पहले से मज़बूत है. उसके बाद इसे धीरे-धीरे देशभर में विस्तारित किया जाएगा.
ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
बड़े अमाउंट के चेक पर Positive Pay System अनिवार्य रहेगा.इसके तहत ग्राहक को चेक की डिटेल्स पहले से बैंक को साझा करनी होंगी.इससे गलत या धोखाधड़ी वाले चेक ऑटोमैटिक तरीके से क्लियर नहीं होंगे.RBI की सलाह चेक भरते समय ध्यान रखें कि सभी डिटेल्स सही हों.चेक जारी करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि खाते में पर्याप्त राशि हो.
क्या होंगे फायदे?
यह भी पढ़ें: 'अगर दुनिया के नक्शे पर रहना है तो...', आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने PAK को दी चेतावनी, आसिम मुनीर की उड़ी नींद!