रेलवे में नौकरी का गोल्डन चांस! भरे जाएंगे टेक्नीशियन के 6000 से ज्यादा पद, जानें A टू Z पूरी डिटेल

RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए कुल 6565 पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

RRB Technician vacancy Railway Recruitment 2026 check details
Image Source: Social Media

RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए कुल 6565 पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो रेलवे में स्थायी और तकनीकी पदों पर अपनी जगह बनाना चाहते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में कुल 6565 पदों में से 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और 6242 पद टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए हैं. ग्रेड I सिग्नल के लिए BSc या डिप्लोमा अनिवार्य है, जबकि ग्रेड III के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ ITI होना जरूरी है.

आयु सीमा और वेतन

ग्रेड I सिग्नल के लिए 1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष है, वहीं ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार छूट का लाभ उठा सकते हैं. ग्रेड I सिग्नल को लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये का शुरुआती वेतन मिलेगा, जबकि ग्रेड III के लिए लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये का शुरुआती वेतन तय किया गया है.

आवेदन शुल्क और भुगतान

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये तय की गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन ही किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित होगा. इसके सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले अपने आधार नंबर और 10वीं के प्रमाणपत्र की जानकारी सही ढंग से मिलान कर लें, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में 170 पदों पर भर्ती