प्रणित ने बिग-बॉस में फरहाना को दिया इलेक्ट्रिक शॉक...रोहित शेट्टी का भी उड़ाया मजाक; देखें VIDEO

बिग बॉस 19 के घर में आज का दिन पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. जहां शनिवार के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, वहीं रविवार को माहौल बिल्कुल बदलने वाला है. ताज़ा प्रोमो सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है

Rohit Shetty in bigg boss 19 pranit more crack joke farhanna get electric shock
Image Source: Social Media

बिग बॉस 19 के घर में आज का दिन पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. जहां शनिवार के वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, वहीं रविवार को माहौल बिल्कुल बदलने वाला है. ताज़ा प्रोमो सामने आते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि आज घर में हंसी, मस्ती और सरप्राइज का अनोखा मिलाजुला माहौल देखने को मिलेगा.


एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे से मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि वे उनके ऊपर जोक मारें. प्रणित भी पीछे नहीं हटते और मजाक में रोहित की फिल्म दिलवाले की कमाई पर कटाक्ष कर देते हैं. घर में यह मजाक सुनकर सब हंस पड़ते हैं, लेकिन रोहित शेट्टी भी बदला लेने का मौका नहीं छोड़ते. वे प्रणित और फरहाना दोनों को शॉक बैंड पहनाकर हल्का-फुल्का झटका देकर मजाकिया अंदाज़ में बदला लेते हैं. यह सेगमेंट एपिसोड की सबसे मजेदार हाइलाइट बनने वाला है.

बिग बॉस के घर में आई ज्योतिषी जय मदान, दिखाए भविष्य के संकेत

आज के एपिसोड में मशहूर ज्योतिषी जय मदान की एंट्री भी होने जा रही है.वे घरवालों की ऊर्जा, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ी बातें बताती दिखाई देंगी. फरहाना से वे कहती हैं कि उन्हें अभी तक सफलता का असली अर्थ समझ ही नहीं आया है. अमाल को चेतावनी देते हुए बताती हैं कि उन्हें किसी बाहरी दुश्मन की ज़रूरत नहीं, क्योंकि वे खुद ही अपने सबसे बड़े विरोधी बन जाते हैं.तान्या के बारे में वे कहती हैं कि वह जीवन में काफी कुछ सह चुकी हैं, जिसके बाद वे तान्या को गले लगाकर उन्हें भावनात्मक सहारा देती हैं. इससे तान्या भावुक होकर रोने लगती हैं.

आने वाला है परिवार सप्ताह, बढ़ेगा भावुक माहौल

इस हफ्ते शाहबाज को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं. वोटिंग ट्रेंड में गौरव खन्ना, प्रणित और फरहाना टॉप पर हैं, जबकि कुनिका और मालती चाहर नीचे चल रही हैं.हालांकि ताज़ा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा.अगले हफ्ते से शो में फैमिली वीक की शुरुआत होने वाली है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले घर में प्रवेश कर एक दिन उनके साथ रहेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे. शो का यह हिस्सा हमेशा की तरह दर्शकों में भावुक और मजबूत जुड़ाव पैदा करेगा.

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नाम पर दुबई में बनेगा 56-मंज़िला टॉवर, VIDEO शेयर कर किंग खान हुए भावुक