बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नाम पर दुबई में बनेगा 56-मंज़िला टॉवर, VIDEO शेयर कर किंग खान हुए भावुक

Shah Rukh Khan Danube: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. इस बार उनकी पहचान सिनेमा की दुनिया से कहीं आगे बढ़कर दुबई के शेख जायद रोड तक पहुँच गई है. खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान पहले ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके नाम पर दुबई में टॉवर बनाया जा रहा है.

56-storey tower to be built in Dubai in the name of Bollywood king Shahrukh Khan emotional VIDEO
Image Source: Social Media

Shah Rukh Khan Danube: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. इस बार उनकी पहचान सिनेमा की दुनिया से कहीं आगे बढ़कर दुबई के शेख जायद रोड तक पहुँच गई है. खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान पहले ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके नाम पर दुबई में टॉवर बनाया जा रहा है.

शुक्रवार, 14 नवंबर को मुंबई में हुए एक इवेंट में शाहरुख खान ने दुबई के डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन के साथ इस ऐतिहासिक घोषणा का हिस्सा बने. इस मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करके अपने जज़्बात साझा किए.

शाहरुख की भावनाओं भरी प्रतिक्रिया

वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, "यह बहुत ही भावुक करने वाला लम्हा है कि दुबई की एक खास जगह मेरे नाम से जुड़ी है और हमेशा के लिए शहर के सीन का हिस्सा बन गई है. दुबई हमेशा मेरे लिए एक खास जगह रही है, एक ऐसा शहर जो सपनों, महत्वाकांक्षा और संभावनाओं का जश्न मनाता है. ‘शाहरुखज़ बाय डेन्यूब’, यह कमर्शियल टॉवर इस बात का प्रतीक है कि भरोसा और कड़ी मेहनत आपको कितना आगे ले जा सकता है." उन्होंने आगे कहा कि डेन्यूब प्रॉपर्टी के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह ब्रांड भी उत्साह, उत्कृष्टता और संभावनाओं की भावना को दर्शाता है.

मां को याद करके हुए इमोशनल

शाहरुख खान ने इस इवेंट में अपने नाम पर बने टॉवर की चर्चा करते हुए अपनी मां को भी याद किया. उन्होंने कहा, "मैं चाहता था कि यह इवेंट यहां हो, क्योंकि मैं यहां से हूं. मुझे उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से लोगों की जिंदगी बेहतर होगी. मेरी मां बहुत खुश होतीं. यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है."

इस 56-मंज़िला कमर्शियल बिल्डिंग में 40 से ज्यादा आधुनिक सुविधाएं होंगी. खास बात यह है कि टॉवर के एंट्रेंस पर शाहरुख की डी.डी.एल.जे पोज में मूर्ति भी बनाई जाएगी. इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

टॉवर: सिर्फ एक इमारत नहीं, प्रेरणा का प्रतीक

शाहरुख का यह टॉवर केवल एक प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, सपनों और भरोसे की कहानी भी है. वे चाहते हैं कि यह नई बिल्डिंग दुबई में शुरुआत कर रहे लोगों के लिए इंस्पिरेशन और एक अहम मोड़ साबित हो. शाहरुख खान की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि बॉलीवुड का बादशाह सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि दुनिया की मानचित्र पर भी अपना नाम रोशन कर सकता है.

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1; सहवाग-रोहित जैसे दिग्गजों को पछाड़ा