Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी दर्शकों को हंसी-मजाक और फैमिली एंटरटेनमेंट का डोज देने के लिए जानी जाती है. अब तक इस फिल्म के चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब 'गोलमाल 5' के साथ एक बार फिर वही गैंग पर्दे पर लौटने वाली है.
रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. गोपाल और माधव की नोकझोंक, लकी की मजेदार हरकतें और कहानी में होने वाली अफरा-तफरी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है.
'गोलमाल 5' की गैंग का नए साल में होगा धमाका
'गोलमाल 5' 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए मेकर्स ने कहा, 'हंसी, मजा, खुशी, आनंद और परिवार... बस और कुछ नहीं. 8 जनवरी 2027.' इस बार फिल्म की कास्ट में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. उनकी एंट्री की जानकारी इसी साल फिल्म की आधिकारिक घोषणा के दौरान सामने आई थी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू भी नजर आएंगे.
2027 TO BEGIN WITH FUN, LAUGHTER, GOLMAAL – 'GOLMAAL 5' RELEASE DATE ANNOUNCED... Get ready for another dose of madness and laughter as #Golmaal5 arrives in cinemas on 8 Jan 2027.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2026
New year... New madness... Same Golmaal!#AjayDevgn | #RohitShetty pic.twitter.com/VmeUka2v5K
गोलमाल 5 में नए-पुराने एक्टर की वापसी
'गोलमाल 5' को रोहित शेट्टी ही डायरेक्ट कर रहे हैं और अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में लौटेंगे. अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी कर रहे हैं. शरमन जोशी भी इस फ्रैंचाइजी में वापस आए हैं. वह 2006 में आई पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' के बाद अब पांचवें पार्ट में नजर आएंगे. वहीं, अक्षय कुमार इस बार फिल्म की गैंग में नया चेहरा होंगे.
हंसी-मस्ती से भरपूर होगी 'गोलमाल 5'
'गोलमाल' फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी. इसके बाद 2008 में 'गोलमाल रिटर्न्स', 2010 में 'गोलमाल 3' और 2017 में 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी. अब पांचवीं फिल्म 8 जनवरी 2027 को दर्शकों के बीच आएगी. फ्रैंचाइजी की पहली तीन फिल्मों को ढिलिन मेहता ने प्रोड्यूस किया था, जबकि चौथी फिल्म को रोहित शेट्टी और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया था.
ये भी पढ़ें- रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल... पर्यावरण संरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, प्लास्टिक कचरे को बताया चुनौती