“मैदान पर वापसी या इतिहास की दस्तक?”, फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या पर टिकी उम्मीदें

Hardik Pandya: जब बात भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की हो, तो वह सिर्फ एक मैच नहीं होता,  वह जुनून होता है, गर्व होता है, और करोड़ों दिलों की धड़कनें तेज़ कर देने वाला लम्हा होता है. ऐसे ही एक ऐतिहासिक मौके पर आज भारत का आमना-सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है, एशिया कप 2025 के फाइनल में.

return to the field or history knocking Hopes rest on Hardik Pandya in the final
Image Source: Social Media/X

Hardik Pandya: जब बात भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की हो, तो वह सिर्फ एक मैच नहीं होता,  वह जुनून होता है, गर्व होता है, और करोड़ों दिलों की धड़कनें तेज़ कर देने वाला लम्हा होता है. ऐसे ही एक ऐतिहासिक मौके पर आज भारत का आमना-सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने जा रहा है, एशिया कप 2025 के फाइनल में.

लेकिन इस बार हर नज़र एक खास खिलाड़ी पर है, हार्दिक पांड्या. एक ऐसा नाम जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकता है, और जो आज मैदान में उतरता है तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि उम्मीदों का प्रतीक बन जाता है.

क्या पांड्या मैदान में उतरेंगे?

श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में चोटिल होने के बाद से पांड्या की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका था, जिसके बाद मैदान छोड़ना पड़ा. तब से फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों उनकी फिटनेस पर नज़र रखे हुए हैं.

अगर पांड्या फिट होकर फाइनल में खेलते हैं, तो यह भारत के लिए न सिर्फ राहत की खबर होगी, बल्कि रणनीतिक बढ़त भी.

शतक का मौका, इस बार गेंद से

हार्दिक पांड्या के लिए आज का मैच सिर्फ जीत नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका भी है. वह अगर दो विकेट और ले लेते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लेंगे. और ऐसा करने वाले वह भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बनेंगे. पहले खिलाड़ी हैं अर्शदीप सिंह, जिन्होंने इसी एशिया कप में ओमान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.

एक एलीट क्लब में एंट्री की तैयारी

अगर पांड्या आज 100 विकेट पूरे करते हैं, तो वह एक बेहद खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. वह बन सकते हैं दुनिया के तीसरे ऐसे खिलाड़ी जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 1500 रन और 100 विकेट दोनों दर्ज हैं.

इस क्लब में अभी तक सिर्फ शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) और मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) हैं. अब सवाल है कि क्या हार्दिक पांड्या इन दोनों के साथ अपनी जगह बना पाएंगे?

पांड्या का अब तक का प्रदर्शन

मैच खेले: 120

रन बनाए: 1860

विकेट लिए: 98

इस टूर्नामेंट में: 4 विकेट, सर्वश्रेष्ठ पारी - 38 रन (बांग्लादेश के खिलाफ)

पांड्या इस टूर्नामेंट में बल्ले से बहुत ज्यादा नहीं चल पाए हैं, लेकिन उनके हरफनमौला कौशल को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता. उनके जैसा खिलाड़ी किसी भी पल मैच का पासा पलट सकता है.

यह भी पढ़ें- भारत ने UN में पाकिस्तान को धोया, कर दी उम्मीद से ज्यादा बेइज्जती, 10 प्वाइंट में जानें क्या-क्या कहा?