अफगानिस्तान ने शुरू किया पाकिस्तान पर जवाबी हमला, डूरंड लाइन पर पोस्ट छोड़ कर भागी पाक सेना

Afghanistan Strikes On Pakistan: पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगान सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, डूरंड रेखा के कुछ हिस्सों, खोस्त, पक्तिया, नूरिस्तान प्रांतों और अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ अभियान चलाया गया.

Retaliatory attack on Pakistan started from Afghanistan Pak soldiers left the post and ran away
Image Source: Social Media

Afghanistan Strikes On Pakistan: पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. अफगान सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, डूरंड रेखा के कुछ हिस्सों, खोस्त, पक्तिया, नूरिस्तान प्रांतों और अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ अभियान चलाया गया. हमलों के दौरान पाकिस्तानी चौकियों में आग की लपटें देखी गईं और कुछ पोस्टों को खाली कर दिया गया.

अफगानिस्तान के सैन्य कोर के पूर्वी क्षेत्र के मीडिया कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि गुरुवार रात से भारी संघर्ष शुरू हो गए हैं. अफगान अधिकारी कहते हैं कि ये हमले पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं, जो नंगरहार और पक्तिया प्रांतों में हुए थे. पाकिस्तान ने अभी तक इन जवाबी हमलों की पुष्टि नहीं की है और हताहतों की संख्या भी सामने नहीं आई है.

पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा और विवाद

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास हवाई हमले किए थे. उनका दावा था कि इन हमलों में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए. हालांकि, अफगानिस्तान ने इस दावे को खारिज किया और कहा कि इसमें कई आम नागरिक मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

डूरंड रेखा पर अभियान जारी

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस्लामिक अमीरात बलों ने डूरंड रेखा के कई हिस्सों में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी अभियान शुरू कर दिया है. यह अभियान खोस्त, पक्तिया, नूरिस्तान और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय है. अफगान सेना ने कहा है कि उनका उद्देश्य सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना और पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों के जवाब में संतुलित कार्रवाई करना है.

ये भी पढ़ें- Bihar: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल