पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे बड़े लीडर! इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार, देखें पूरी लिस्ट

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है.

PM Modi 100 million followers on instagram world biggest leader
Image Source: ANI

PM Modi Instagram Followers: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले नेता बन गए हैं.

यह उपलब्धि उस समय सामने आई जब वह इजराइल दौरे के लिए रवाना हुए थे. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर उनकी लोकप्रियता का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री मोदी साल 2014 से इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं और धीरे-धीरे उनका अकाउंट दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेताओं में शामिल हो गया है.

उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी कहीं ज्यादा है. ट्रंप के पास करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो मोदी के मुकाबले लगभग आधे हैं.

इतना ही नहीं, दुनिया के कई बड़े नेताओं के फॉलोअर्स को मिलाकर भी पीएम मोदी के बराबर संख्या नहीं पहुंचती.

दुनिया के अन्य बड़े नेताओं की स्थिति

दुनिया के अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के करीब 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति के पास लगभग 14.4 मिलियन, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगन के पास 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के पास करीब 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

इन आंकड़ों से साफ है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है, खासकर युवाओं के बीच.

भारत में भी सबसे आगे मोदी

भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं. उनके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं, जिनके करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरे नंबर पर हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

यह अंतर दिखाता है कि भारत में भी पीएम मोदी का डिजिटल प्रभाव कितना बड़ा है.

लोकप्रियता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अप्रूवल रेटिंग भी काफी ऊंची है.

Statista के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी का अप्रूवल रेट 70 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. जापान की प्रधानमंत्री साने तकाइची 63 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जेवियर मिलेई 60 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

वहीं डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 11वें स्थान पर हैं, जिनकी रेटिंग लगभग 43 प्रतिशत बताई गई है.

मॉर्निंग कंसल्ट के आंकड़े भी यही बताते हैं

अमेरिकी डेटा कंपनी Morning Consult के 2 से 8 फरवरी 2026 के सर्वे के अनुसार भी पीएम मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेट के साथ पहले स्थान पर हैं.

इस सूची में चेक गणराज्य के आंद्रेज बाबिस 59 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जापान की साने तकाइची 56 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप 40 प्रतिशत के साथ 11वें स्थान पर हैं.

पहले भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

साल 2025 में भी मॉर्निंग कंसल्ट के आंकड़ों में पीएम मोदी का अप्रूवल रेट 75 प्रतिशत था, जो दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग (59 प्रतिशत) से काफी ज्यादा था. उस समय भी ट्रंप टॉप 10 में पीछे थे और उनकी रेटिंग 45 प्रतिशत से कम थी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिला इजराइल का 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल, फिलिस्तीन से भी मिल चुका है सर्वोच्च सम्मान