Holi Special Train: होली के त्योहार के मौके पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष प्रबंध किए हैं. इस दौरान देश के प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके.
बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को इस कदम से बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे का उद्देश्य न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है, बल्कि त्योहार के दौरान भीड़ और यात्रा के दबाव को नियंत्रित करना भी है.
लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी.
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 6 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच चयनित दिनों में चलेगी.
सोगरिया-दानापुर स्पेशल
09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल 1 मार्च की रात 11:10 बजे सोगरिया से रवाना होगी और अगले दिन 11:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
अन्य स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि ये अतिरिक्त ट्रेनें विशेष रूप से यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए चलाई जा रही हैं. उन्होंने सभी यात्रियों से आग्रह किया कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप से जरूर जांच लें. इस कदम से न केवल यात्रियों को छुट्टी और त्योहार के दौरान आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि रेलवे के संचालन में भी व्यवस्थित और सुचारू ढंग से काम होगा.
ये भी पढ़ें- नितिन नवीन से पवन सिंह ने की मुलाकात, क्या राज्यसभा जाने का रास्ता हुआ साफ? जानें पावरस्टार ने क्या कहा