8,000mAh बैटरी, 7-इंच का OLED डिस्प्ले... Redmi ने लॉन्च किया एक और धांसू स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले डिवाइस की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है.

redmi-note-17-launched-price-specifications-battery-camera-details
Image Source: Social Media

स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाले डिवाइस की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल आए Redmi Note 15 का सक्सेसर है और कई अहम अपग्रेड्स के साथ बाजार में उतारा गया है. खास बात यह है कि इस डिवाइस में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फिलहाल यह स्मार्टफोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अन्य बाजारों में भी इसकी एंट्री की उम्मीद की जा रही है.

Redmi Note 17 की कीमत और वेरिएंट

Redmi Note 17 को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,299 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है. वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,399 (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है. सबसे प्रीमियम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 1,599 (करीब 23,000 रुपये) तय की गई है. यह स्मार्टफोन फिलहाल Xiaomi China के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इसे ब्लैक, लाइट वाटर ग्रीन और मीटियोर पर्पल जैसे तीन आकर्षक रंगों में पेश किया है.

बड़ा OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Redmi Note 17 में 7 इंच का Full HD OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2396 पिक्सल है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. इसके अलावा 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 16.78 मिलियन कलर्स और Wet Touch 2.0 तकनीक भी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन बेहतर तरीके से रिस्पॉन्ड करती है. फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.

Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर से मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 में Qualcomm का 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है और Adreno GPU के साथ बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.

फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन का फायदा मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.

50MP कैमरा के साथ मिलेगा आसान फोटोग्राफी अनुभव

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 के रियर पैनल पर LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है. यह कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए बेहतर इमेज क्वालिटी देने का दावा करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसे होल-पंच डिजाइन के अंदर जगह मिली है. यह स्मार्टफोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

8000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी क्षमता वाली बैटरी लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान शानदार बैकअप देने का दावा करती है. फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिहाज से Redmi Note 17 में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS और Galileo जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. फोन में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास और IR ब्लास्टर जैसे सेंसर भी शामिल हैं. फोन का वजन करीब 225 ग्राम है, जबकि इसका डायमेंशन 169.7×79.14×8.26mm है. बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले के बावजूद कंपनी ने इसे संतुलित डिजाइन के साथ पेश करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: क्या UMANG ऐप से खतरे में है आपका Aadhaar? डेटा सुरक्षा पर सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या बताया