Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने वर्ष 2026 के लिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल (ऑपरेटर) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पदों को भरा जाएगा. यह खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है, जो पुलिस में तकनीकी क्षेत्र में काम करना चाहते हैं.
कांस्टेबल (ऑपरेटर) का काम पुलिस विभाग के वायरलेस और कम्युनिकेशन सिस्टम को संभालना होता है, इसलिए इसमें तकनीकी समझ रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है.
आवेदन की तारीख और प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी यही निर्धारित की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और अंत में फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
योग्यता और आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
वैकेंसी का कैटेगरी वाइज विवरण
कुल 993 पदों में अलग-अलग श्रेणियों के लिए सीटें तय की गई हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 408 पद रखे गए हैं. EWS वर्ग के लिए 99 पद, BC के लिए 113 पद और EBC के लिए 175 पद निर्धारित हैं. इसके अलावा BC महिला वर्ग के लिए 31 पद, SC के लिए 157 पद और ST वर्ग के लिए 10 पद आरक्षित किए गए हैं.
युवाओं के लिए बड़ा मौका
यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो पुलिस विभाग में शामिल होकर तकनीकी भूमिका निभाना चाहते हैं. सही योग्यता और समय पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar Screen Time Policy: Bihar में बच्चों के Screen Time पर बनेगी नई Policy, NIMHANS से मांगी रिपोर्ट