दमदार बैटरी, धांसू कैमरा... मार्केट में एक और धाकड़ स्मार्टफोन की एंट्री, जानिए फीचर्स और कीमत

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Narzo Power 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी की टेंशन से फ्री रखेगी.

Realme Narzo Power 5G launched with 10001mah battery check details
Image Source: Social Media

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Narzo Power 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10001mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी की टेंशन से फ्री रखेगी. इसके अलावा यह स्मार्टफोन दो शानदार कलर ऑप्शन्स टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू में उपलब्ध है.

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Realme Narzo Power 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपए में उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर के तहत बेस वेरिएंट 23,999 रुपए में मिलेगा, जिसमें 3,000 रुपए का बैंक ऑफर और 1,000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट शामिल है. टॉप मॉडल की कीमत 25,999 रुपए होगी. यह फोन Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है. शुरुआती खरीदारों को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 2,999 रुपए की कीमत वाली चार साल की बैटरी वारंटी का भी लाभ मिलेगा.

डिजाइन और डिस्प्ले

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. यह HDR10 सर्टिफिकेशन सपोर्ट करता है और 650 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है, जिससे यूजर इंटरफेस स्मूद और सहज अनुभव देता है.

चिपसेट और परफॉर्मेंस

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है. ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G615 GPU का इस्तेमाल किया गया है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए फोन को पावरफुल बनाता है.

कैमरा और फोटोग्राफी

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर है, जो ऑटोफोकस और 2-एक्सिस OIS सपोर्ट करता है. सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग

Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी लगी है. यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और दावा किया गया है कि बैटरी को 1% से 100% तक केवल 85 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इस बैटरी की ताकत और फास्ट चार्जिंग फीचर इसे लंबी दूरी के यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: सावधान! मोबाइल बैटरी के विस्फोट ने छीनी बच्चे की उंगली, लापरवाही पड़ी भारी; इन बातों का रखें खास ध्यान