Realme अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की GT सीरीज़ में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है. कंपनी आज चीन में दो दमदार स्मार्टफोन Realme GT 8 और GT 8 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इन फोन्स के डिज़ाइन, फीचर्स और कलर वेरिएंट्स से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं. इसके साथ ही एक टीज़र वीडियो भी जारी किया गया है, जिससे इन फोन्स की कई खासियतों का खुलासा हो गया है.
दमदार डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी
Realme GT 8 में 2K रेजोलूशन वाला शानदार डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिहाज़ से बेहद आकर्षक बनाता है. इसके अलावा, इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो लंबे समय तक पावर बैकअप सुनिश्चित करेगी.
लेटेस्ट चिपसेट और गेमिंग के लिए खास
Realme GT 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जिसे 2024 में पेश किया गया था. फोन में हाई-परफॉर्मेंस ग्राफिक्स के लिए एक R1 ग्राफिक्स चिप भी दी जाएगी, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा.
डिजाइन और कलर ऑप्शंस
डिवाइस को ग्रीन, नेवी ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है. फोन में रियलमी GT 8 प्रो जैसा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा, जिससे पूरी सीरीज़ को एक यूनिफाइड लुक मिलेगा. इसके अलावा, टीज़र से यह भी पता चलता है कि इसमें इंटरचेंजेबल कैमरा मॉड्यूल का विकल्प भी हो सकता है.
प्रो-ग्रेड कैमरा सेटअप और धूल-पानी से सुरक्षा
कैमरा फीचर्स की बात करें तो GT 8 में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट होगा. कैमरा सेटअप में Ricoh GR ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले Realme GT 8 Pro में देखने को मिला था. फोन को हर मौसम के लिहाज से भी तैयार किया गया है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें IP69 IP68 IP66 ट्रिपल रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.
ये भी पढ़ें: फास्ट चार्जिंग से खराब हो जाती है फोन की बैटरी? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जान लीजिए सबकुछ