Realme 16T 5G Launched: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया दमदार स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी इस फोन को सिर्फ एक साधारण मिड-रेंज डिवाइस नहीं, बल्कि लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद परफॉर्मेंस वाले ऑलराउंडर स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर रही है. 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 8000mAh की बड़ी बैटरी और एआई फीचर्स से लैस यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और फोटोग्राफी का शानदार अनुभव चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन आने वाले कई सालों तक बिना लैग के स्मूद एक्सपीरियंस देगा.
Realme 16T 5G की कीमत
Realme 16T 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
यह स्मार्टफोन बाजार में Nothing Phone (4a), vivo T5 Pro 5G, Samsung Galaxy A36 5G और realme 15 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा. ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी पहली सेल 27 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.
Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशन
फोन के डिजाइन और डिस्प्ले पर नजर डालें तो इसमें 6.8 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यही वजह है कि स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान यूजर्स को बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ कंपनी ने एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन ज्यादा गर्म न हो. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस छह साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा.
बैटरी के मामले में Realme 16T 5G काफी चर्चा बटोर रहा है. इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब तीन दिनों तक साथ दे सकती है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 104 मिनट का समय लगता है.
इसके अलावा डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 6.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन की बैटरी हेल्थ सात साल तक बेहतर बनी रहेगी, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए खास बनाती है.
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Realme 16T 5G में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 AI कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस फोन की सबसे खास बात इसका “Selfie Mirror” फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से फोटो लेते समय भी लाइव प्रीव्यू देख सकते हैं.
इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Style Me और AI Light Me जैसे स्मार्ट एआई फीचर्स फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. मजबूती के लिहाज से भी यह फोन काफी दमदार है क्योंकि इसे IP69 Pro रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस के साथ उतारा गया है.
ये भी पढ़ें: धाकड़ फीचर्स, बजट में बेस्ट... लॉन्च हुआ HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन, मिलती है 6000mAh की दमदार बैटरी