Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने लेखपाल, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा पदाधिकारी, गुणवत्ता नियंत्रक और निम्नवर्गीय लिपिक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 259 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 तय की गई है.
259 पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान में सहायक प्रबंधक के 81, सहायक लेखा पदाधिकारी के 6, लेखपाल के 11, गुणवत्ता नियंत्रक के 38 और निम्नवर्गीय लिपिक के 123 पद शामिल हैं. इस तरह सबसे ज्यादा 123 पद LDC के हैं. विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी.
आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में छूट
इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है. वहीं पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है. नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.
24 सितंबर तक करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 है. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन में जरूरी सुधार करने के लिए 26 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका! HPPSC ने तहसीलदार-BDO समेत कई पदों पर निकाली भर्ती