'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे...', बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरैंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, और इस बार वजह है उनका गाना 'टटीरी'. सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बावजूद, यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Rapper Badshah received death threats Lawrence gang claimed responsibility
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, और इस बार वजह है उनका गाना 'टटीरी'. सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बावजूद, यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया है, वहीं अब मामला और भी गंभीर हो गया है, क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. 'टटीरी' गाने के खिलाफ बढ़ते विरोध और उबाल के बीच, एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पानीपत में हुई एक फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए, बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए एक धमकी भरा नोट जारी किया है.

बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा, 'जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को. आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है. उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं. यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे. हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया. आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा.'

इसी नोट में आगे बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था. अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे. यह नोट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से लिखा गया था.

महिला आयोग की कड़ी चेतावनी 

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी इस विवाद में अपनी आवाज उठाई है. उन्होंने बादशाह को खुली चेतावनी दी और कहा कि अब महिला आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है. 'टटीरी' गाने को लेकर रेनू भाटिया ने न सिर्फ बादशाह की गिरफ्तारी की मांग की, बल्कि उनके शो पर भी प्रतिबंध लगाने और पासपोर्ट जब्त करने की भी अपील की. यह मामला दिन-ब-दिन और जटिल होता जा रहा है, और देखने वाली बात यह होगी कि आगे की कानूनी प्रक्रिया में क्या नया मोड़ आता है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, प्रीक्वल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त