Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, प्रीक्वल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ फिल्म की दीवानगी इन दिनों सिनेमा प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना उत्साह है.

Dhurandhar 2 the Revenge Advance Booking day 1 Ranveer Singh new movie
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ फिल्म की दीवानगी इन दिनों सिनेमा प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना उत्साह है. रिलीज से पहले ही प्रीक्वल के कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ने बड़ी सफलता की ओर कदम बढ़ा लिया है. फिल्म की प्री-सेल और पेड प्रीमियर से हासिल हो रही जबरदस्त कमाई इस बात का सबूत है कि इस बार फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें और उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं.

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

मेकर्स ने शनिवार, 14 मार्च को एक पोस्ट के जरिए ‘धुरंधर 2’ की नेशनवाइड एडवांस बुकिंग की शुरुआत की घोषणा की. फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “बिगाड़ने का वक़्त आ गया है! धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग देशभर में खुली है. अभी अपने टिकट बुक करें.” फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड और मलयालम में रिलीज होगी.

प्रीव्यू शो की धमाकेदार कमाई

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीमियर ने अब तक 27.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इस फिल्म के लिए एक शानदार शुरुआत मानी जा रही है. ब्लॉक बुकिंग को जोड़ने के बाद यह आंकड़ा 32.09 करोड़ तक पहुंच चुका है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस आंकड़े को देखकर यह फिल्म जल्दी ही 35 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. यही नहीं, फिल्म का मल्टी-लिंगुअल रिलीज होने से इसका फायदा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि दर्शकों की एक बड़ी संख्या इसका हिस्सा बनेगी.

धुरंधर 2 ने पहले पार्ट को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने अपनी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ की ओपनिंग-डे कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां पहली फिल्म ने अपने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े इसके आगे निकल चुके हैं. हालांकि, यह अभी छावा के 33.50 करोड़ के आंकड़े को तो नहीं छू पाया, लेकिन इसके बढ़ते कलेक्शन के रुझान को देखकर यह जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर सकता है.

धुरंधर 2 का रनटाइम और शेड्यूल

‘धुरंधर 2’ का रनटाइम लगभग 235 मिनट (3 घंटे और 55 मिनट) तक हो सकता है, जो पहले पार्ट के मुकाबले लंबा है. कुछ सिनेमाघरों में इसे 3 घंटे और 40 मिनट के थोड़ा छोटे वर्जन के रूप में भी पेश किया जाएगा. मेट्रो शहरों में फिल्म के पहले शो की शुरुआत सुबह 6:15 से 6:30 बजे के बीच होगी, जबकि रात का आखिरी शो 11:30 बजे के आसपास शेड्यूल किया गया है.

ये भी पढ़ें: Border 2 OTT: थिएटर के बाद OTT पर गर्दा उड़ाएंगे सनी देओल, जानें कब और कहां रिलीज होगी बॉर्डर 2