Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मंदिर में दान की चोरी की घटना से वे बेहद आहत हैं और इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
उन्होंने अपील की कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर कोई भी निजी स्वार्थ के लिए राजनीति न करे. महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है. आखिर उन्होंने और क्या कहा? देखिए इस वीडियो में पूरी जानकारी.