Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक, रामचरित मानस की तस्वीर जारी की गई

Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी. चंदा और चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा के साथ ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में संभावित बदलावों पर फैसला लिया जा सकता है.

Bharat 24

Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा और चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर आज बड़ा फैसला हो सकता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे आयोजित होगी, जिसमें इस पूरे मामले की समीक्षा के साथ ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में बड़े बदलावों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे, जो स्वास्थ्य कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. कुल 14 ट्रस्टियों को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. आखिर इस बैठक में क्या बड़े फैसले हो सकते हैं और क्या ट्रस्ट की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा? पूरी जानकारी इस वीडियो में.