Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. अयोध्या पुलिस ने बुधवार सुबह जिला जेल से आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया. सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हुई.
इसके बाद दोनों आरोपियों का पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया. मेडिकल के बाद पुलिस लाइन परिसर में उनसे गहन पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं. आरोपियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जाएगी और चोरी गए चढ़ावे से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश होगी.
ये भी पढ़ें- Breaking News: स्कूलों में होगी Sex Education, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी बड़ी जानकारी