Ram Mandir CEO: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त करने का फैसला लिया गया है. राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सामने आए विवादों के बाद ट्रस्ट की ओर से CEO की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस पद के जरिए मंदिर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं में पेशेवर कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जाएगा.
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे. जानकारी के मुताबिक, इस पद के लिए 5500 से अधिक आवेदन आए थे. इसके बाद तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने आवेदनों की जांच और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी की. सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट के सामने रखा, जिसमें से रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी. जितेंद्र मिश्रा का भारतीय वायुसेना में करीब 39 वर्षों का लंबा अनुभव रहा है. उन्होंने वायुसेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और पश्चिमी एयर कमांड की कमान भी संभाल चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Delhi Crime: 10वीं क्लास की छात्रा पर हमला! छेड़छाड़ का विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम