Military Medicine Department: भारतीय सशस्त्र बलों की स्वास्थ्य सेवाओं को और आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की है कि लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में देश का पहला डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन (Department of Military Medicine) स्थापित किया जा रहा है. यह विभाग 'वन हेल्थ' (One Health) कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा और सैन्य चिकित्सा सेवाओं में नई दिशा देने का काम करेगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभाग की स्थापना के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में बनने वाला यह विशेष विभाग देश में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा, जो सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में शोध, प्रशिक्षण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देगा. उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों और आधुनिक युद्ध परिस्थितियों को देखते हुए सैन्य चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है.
ये भी पढ़ें- Paper Leak Bill Debate: 'Rahul Gandhi 5 मिनट तो बिल पर बोलें', Kiren Rijiju ने तगड़ा घेरा!