Paper Leak Bill Debate: संसद में परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इतना महत्वपूर्ण विधेयक होने के बावजूद विपक्ष ने इसके प्रावधानों पर चर्चा करने के बजाय राजनीतिक मुद्दों को उठाया. रिजिजू ने विशेष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस बिल पर अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए.
लोकसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान किरण रिजिजू ने कहा कि परीक्षा संशोधन बिल जैसे अहम विषय पर "इधर-उधर की बातें करना बिल्कुल गलत है." उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को कांग्रेस के सांसदों ने बिल के मूल उद्देश्य पर चर्चा नहीं की और राजनीतिक बयानबाजी में अधिक समय बिताया. रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बुधवार को राहुल गांधी इस विधेयक पर विस्तार से बोलेंगे और छात्रों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे.
ये भी पढ़ें- PM मोदी के खिलाफ कथित अभद्र पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, X को भेजा नोटिस, मांगी अकाउंट की पूरी जानकारी