Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 163 सीटें जीतीं, कांग्रेस 103 पर सिमटी

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 309 घोषित सीटों में से 163 पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस 103 सीटों पर सिमट गई.

rajasthan-nikay-chunav-result-bjp-congress-election-wins-2026
Image Source: Internet

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रदर्शन किया है. अब तक घोषित 309 शहरी स्थानीय निकाय सीटों के नतीजों में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 103 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है. इन नतीजों के साथ राज्य के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं में नए बोर्ड के गठन की तस्वीर साफ होने लगी है.

309 सीटों पर सामने आया चुनावी जनादेश

राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में इस बार कुल 38,889 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और जैसे-जैसे नतीजे सामने आए, बीजेपी ने कई क्षेत्रों में बढ़त बनाए रखी. 309 घोषित सीटों में बीजेपी की 163 जीत उसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाती है, जबकि कांग्रेस के खाते में 103 सीटें आई हैं. 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

उदयपुर में बीजेपी का दबदबा

उदयपुर नगर निगम के घोषित वार्डों के नतीजों में भी बीजेपी ने मजबूत स्थिति बनाई है. अब तक सामने आए 15 वार्डों के नतीजों में बीजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं. कांग्रेस की ओर से संजय शर्मा, हर्षवर्धन सिंह केलावत, पूनम कुंवर, किशनलाल भील और अरुण टाक ने जीत हासिल की. वहीं बीजेपी के कुलदीप मेहता, कुंदन चौहान, जतिन श्रीमाली, अलका गुर्जर, मिनल कन्थालिया, दीपक नागदा, किरण कुमार जैन, प्रमोद सामर, उमेश मनवानी और वन्दना प्रजापत ने अपने-अपने वार्डों में जीत दर्ज की.

राज्यपाल के परिवार से जुड़ा प्रत्याशी भी जीता

उदयपुर के वार्ड नंबर 5 का नतीजा भी चर्चा में रहा. यहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान ने बाजी मारी, जबकि वार्ड नंबर 36 में बीजेपी की डिम्पल कंवर विजयी रहीं. राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के इन नतीजों से बीजेपी को शहरी क्षेत्रों में बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली है. आने वाले समय में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में बोर्ड गठन के दौरान इन नतीजों का असर साफ दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Nikay Chunav Result: 10-20 वोटों ने बदला पूरा खेल! सामने आए चौंकाने वाले नतीजे